जरुरी जानकारी | निर्यात जून महीने में 12.51 प्रतिशत गिरा, आयात में 47.5 प्रतिशत की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के निर्यात में लगातार चौथे महीने गिरावट दर्ज की गयी और यह जून माह में 12.41 प्रतिशत घटकर 21.91 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से पेट्रोलियम, कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान और रत्न एवं आभूषण के निर्यात में गिरावट से कुल निर्यात में कमी आयी है।
नयी दिल्ली, 15 जुलाई देश के निर्यात में लगातार चौथे महीने गिरावट दर्ज की गयी और यह जून माह में 12.41 प्रतिशत घटकर 21.91 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से पेट्रोलियम, कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान और रत्न एवं आभूषण के निर्यात में गिरावट से कुल निर्यात में कमी आयी है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार आयात भी जून महीने में 47.59 प्रतिशत घटकर 21.11 अरब डॉलर रहा।
यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.
इसके कारण आलोच्य महीने में 0.79 अरब डॉलर के व्यापार अधिशेष की स्थिति रही। जबकि पिछले साल इसी महीने में 15.28 अरब डॉलर का व्यापार घाटा था।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून के दौरान निर्यात 36.71 प्रतिशत घटकर 51.32 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 52.43 प्रतिशत घटकर 60.44 अरब डॉलर रहा।
यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.
इससे वित्त वर्ष के पहले तीन महीने में व्यापार घाटा 9.12 अरब डॉलर रहा।
तेल आयात जून महीने में 55.29 प्रतिशत घटकर 4.93 अरब डॉलर रहा। सोना आयात भी आलोच्य महीने में 77.42 प्रतिशत घटकर 60.87 करोड़ डॉलर रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

