देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में दवा की दुकान में विस्फोट
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 25 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को अपराह्र एक दवा दुकान में हल्का विस्फोट हुआ।

उत्तर 24 परगना जिला पुलिस ने बताया कि कमरहाटी क्षेत्र में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: चिराग पासवान ने कहा- LJP सत्ता में आई तो 7 निश्चय योजना में हुए घोटाले की जांच में दोषी पाए जाने पर सीएम नीतीश कुमार ही क्यों ना हो, भेजा जायेगा जेल.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुकान के भीतर रखे एक बैग में अपराह्र लगभग एक बजे विस्फोट हुआ। बैग के अंदर कुछ अवैध पटाखे रखे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी। हमने मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।’’

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: इलेक्शन वॉच और एडीआर के आंकड़ों में खुलासा, मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 23 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति.

अधिकारियों के अनुसार एक युवक कुर्ता और पायजामा पहने एक बैग के साथ दवा की दुकान में घुसता हुआ और बाद में इसके बिना ही दुकान से बाहर निकलता हुआ सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार इसके कुछ मिनटों बाद ही बैग में विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘हम सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह व्यक्ति कौन था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)