देश की खबरें | विस्तार एयरलाइन ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कई कदम उठाए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस की महमारी के चलते अपने यात्रियों की विमान में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘विस्तार एयरलाइन’ कई उपाय कर रही है, जिनमें उन्हें एकल इस्तेमाल वाले कप में पेय पदार्थ देने, बर्तनों, कंबल और तकियों की ठीक से समुचित सफाई शामिल है।
कैंडोलिम (गोवा), 24 अक्टूबर कोरोना वायरस की महमारी के चलते अपने यात्रियों की विमान में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘विस्तार एयरलाइन’ कई उपाय कर रही है, जिनमें उन्हें एकल इस्तेमाल वाले कप में पेय पदार्थ देने, बर्तनों, कंबल और तकियों की ठीक से समुचित सफाई शामिल है।
विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि विस्तार एयरलाइन यात्रियों को खाना परोसने के लिए रोटेबल ट्रे, क्रॉकरी और कटलरी का इस्तेमाल जारी रखेगी जिन्हें स्वचालित मशीनों के जरिये और शुष्क वायु में उच्च तापमान पर साफ किया जा सकता है।
यह भी पढ़े | Economy की बदहाली के लिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- उन्होंने देश को सच से भागना सिखाया.
प्रवक्ता ने जोर देकर कहा, ‘‘इन रोटेबल बर्तनों की विस्तार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाली संबंधित टीम लगातार निरीक्षण करती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारी एकल इस्तेमाल वाले कप में ही पेय पदार्थों को परोसते हैं।’’
यह भी पढ़े | Vikas Dubey Case: विकास दुबे के 30 सहयोगियों पर पुलिस ने दर्ज किया गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा.
उल्लेखनीय है कि नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा कोविड-19 महामारी की वजह से 23 मार्च 2020 से स्थगित हैं। हालांकि, विशेष उड़ानों की अनुमति भारत और दुनिया के 20 देशों के बीच द्विपक्षीय एयर बबल समझौते के तहत दी गई है।
इस एयर बबल व्यवस्था के तहत विस्तार एयरलाइन भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन कर रहा है।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ विस्तार कम दूरी की उड़ानों में एकल इस्तेमाल वाले ईयरफोन मुहैया करा रहा है जबकि मध्यम और लंबी दूरी की उड़ानों में यात्रियों को हेडफोन उपलब्ध कराया जा रहा है।’
उन्होंने बताया कि हेडफोन को नियमित तौर पर साफ किया जाता है और रोगाणुमुक्त किया जाता है। सभी इस्तेमाल किए गए कंबल और तकियों को मान्यता प्राप्त डिटर्जेंट और गर्म पानी से धोया जाता है और उन्हें उच्च तापमान पर सुखा कर दोबारा इस्तेमाल के लिए पैक किया जाता है।
गौरतलब है कि गत कुछ महीनों से विमानन क्षेत्र के नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने महामारी के चलते हवाई यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई दिशानिर्देश जारी किए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)