नयी दिल्ली, 17 जुलाई राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले इस पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद के वास्ते उनके नामांकन पर आदिवासी और महिलाएं उत्साहित और प्रसन्न हैं।
मुर्मू ने रविवार को राजग सांसदों के साथ बातचीत की और राष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन की उम्मीदवार बनाने पर आभार जताया।
बैठक में मुर्मू को सम्मानित भी किया गया।
सूत्रों के अनुसार मुर्मू ने बैठक में कहा, ‘‘मेरे नामांकन से आदिवासियों और महिलाओं में उत्साह है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश में लगभग 10 करोड़ आदिवासी हैं और उनके 700 से ज्यादा समुदाय हैं और वे सभी मेरे नामांकन से खुश हैं।’’
मुर्मू के आने से पहले संसद भवन में 18 जुलाई को होने वाले चुनाव की ‘मॉक ड्रिल’ की गयी।
संसदीय अनुभव रखने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं और पार्टी के विधिक प्रकोष्ठ ने सांसदों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY