देश की खबरें | तमिलनाडु में शराब के अत्यधिक सेवन से कई पुरुष मनोविकारों का शिकार हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोविड-19 लॉकडाउन के चलते एक बड़े अंतराल के बाद शराब मिलना शुरू होने के बाद इसके अत्यधिक और नियमित सेवन से बड़ी संख्या में पुरुष ''शराब जनित मनोविकारों'' का शिकार हुए हैं। यह वह मानसिक अवस्था है जिसमें सोचने, समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है और व्यक्ति अजीब व्यवहार करने लगता है । एक विशेषज्ञ ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, दो सितंबर तमिलनाडु में कोविड-19 लॉकडाउन के चलते एक बड़े अंतराल के बाद शराब मिलना शुरू होने के बाद इसके अत्यधिक और नियमित सेवन से बड़ी संख्या में पुरुष ''शराब जनित मनोविकारों'' का शिकार हुए हैं। यह वह मानसिक अवस्था है जिसमें सोचने, समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है और व्यक्ति अजीब व्यवहार करने लगता है । एक विशेषज्ञ ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (आईएमएच) में मनोचिकित्सा की सहायक प्रोफेसर डॉक्टर डी देवी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई विकल्प बाकी न रहने पर कई लोगों को काफी समय तक शराब छोड़नी पड़ी थी।

यह भी पढ़े | Union Cabinet Approves Mission Karmayogi: मोदी सरकार ने मिशन कर्मयोगी योजना को दी मंजूरी, जम्मू-कश्मीर के लिए राज बिल भी पास.

आईएमएच चेन्नई में मानसिक स्वास्थ्य का जाना-माना संस्थान है, जो 200 साल से भी अधिक पुराना है। यह सबसे बड़े और पुराने सरकारी संस्थानों में से एक है।

देवी ने कहा, ''जब कुछ लोगों ने दोबारा नियमित और अत्यधिक शराब पीनी शुरू की तो उन्हें दिक्कतें आने लगीं और हमारी मदद मांगने लगे। अगर उन्होंने फिर से शराब को नहीं छुआ होता, तो यह नौबत न आती।''

यह भी पढ़े | P Chidambaram Attacks on PM Modi: भारत की गिरती अर्थव्यवस्था पर पीएम मोदी के 2013 के ट्वीट को लेकर पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने साधा निशाना, कहा- मैं भी यही कहना चाहता हूं.

उन्होंने महीनों के अंतराल के बाद अत्यधिक शराब पीने वाले एक व्यक्ति के मामले का हवाला देते हुए कहा, ''इस व्यक्ति की नींद उड़ गई, बेचैन रहने लगा, बेशुमार बोलने लगा और इधर-उधर घूमने लगा। यह सब शराब जनित मनोविकार (एआईपी) का नतीजा था।''

देवी ने कहा, ''यह मनोविकार एक ऐसी मानसिक अवस्था है जिसमें सोचने, समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है और व्यक्ति अजीब व्यवहार करने लगता है।''

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन पाबंदियों के चलते महीनों तक शराब का सेवन नहीं कर पाने वाले 40 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक ने जब पाबंदियों में ढील के बाद शराब पीनी शुरू की तो अत्यधिक सेवन के चलते वह इस मनोविकार का शिकार हो गया।

मनोचिकित्सक ने कहा, ''दुख की बात यह है कि उसके परिवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उसकी पत्नी तीमारदार के तौर पर अस्पताल में है जबकि बच्चों को रिश्तेदारों के यहां रहना पड़ा। शराब के अत्यधिक और नियमित सेवन के चलते न केवल वह व्यक्ति बल्कि उसका परिवार भी प्रभावित हुआ। ''

देवी ने कहा, ''हमने कई काफी पुरुषों में ऐसी समस्याएं पाईं, जिन्होंने बिना दिन-रात देखे शराब का अत्यधिक सेवन किया।''

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पत्नियों ने डॉक्टरों से उन्हें भर्ती करने की गुहार लगाई क्योंकि उनका व्यवहार बर्दाश्त करने लायक नहीं रह गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें