यूरोपीय आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओमीक्रॉन के उपस्वरूप बीएफ.7 चीन में महामारी की तरह फैला है, जिसकी मौजूदगी पहले से ही यूरोप में है तथा उससे बड़ा खतरा नहीं है।
यूरोपीय संघ की कार्यकारी इकाई ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘हालांकि, हम सतर्क हैं और अगर जरूरत पड़ी तो हम आपात योजनाएं लागू करेंगे।’’
ईयू के विषाणु विशेषज्ञों ने फिलहाल कोविड-19 के तात्कालिक खतरे को कमतर बताया है, इसके बावजूद बुधवार को इटली ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच को अनिवार्य बना दिया है।
उल्लेखनीय है कि इटली के मिलान शहर स्थित मेलपेंसा हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों की हाल के दिनों में की गई जांच में 50 प्रतिशत यात्री संक्रमित पाये गये थे।
इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने यूरोपीय संघ पर इटली के रुख को अपनाने के लिए दबाव बढ़ा दिया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY