एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इस साल नियुक्तियों में 8.3 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पिछले साल दिसंबर में नौकरी क्षेत्र में सुधार के संकेत मिलने से इस साल कुल भर्तियों में 8.3 प्रतिशत वृद्धि होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

जरुरी जानकारी | इस साल नियुक्तियों में 8.3 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान : रिपोर्ट

मुंबई, चार जनवरी पिछले साल दिसंबर में नौकरी क्षेत्र में सुधार के संकेत मिलने से इस साल कुल भर्तियों में 8.3 प्रतिशत वृद्धि होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

फाउंडइट वार्षिक रुझान रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर, 2023 में भर्तियों में दो प्रतिशत वृद्धि हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, कुल भर्तियों में 2024 के लिए 8.3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। इसमें बेंगलुरु में नियुक्तियों में 11 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है।

जिन प्रमुख क्षेत्रों में भर्तियों में वृद्धि होगी उनमें विनिर्माण, बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा) क्षेत्र, वाहन खंड, खुदरा और यात्रा और पर्यटन शामिल हैं।

फाउंडइट इनसाइड ट्रैकर (फिट) से मिले आंकड़ों के अनुसार, 2023 में भर्ती गतिविधियां 2022 से पांच प्रतिशत धीमी रहीं।

हालांकि, साल के अंतिम महीने में भर्ती सूचकांक में दो प्रतिशत वृद्धि दिखी, जिससे इस साल सकारात्मक रुझान की उम्मीद दिखी है।

रिपोर्ट में कहा गया, “साल 2023 के अंत तक अर्थव्यवस्था में बदलाव दिखा, जिसने 2022 के मध्य से लगातार बनी पिछली प्रवृत्ति को तोड़ दिया। नौकरी बाजार ने बदलाव के एक चरण में प्रवेश किया, जहां नौकरी छोड़ने और भर्ती करने की दरें, दोनों स्थिर हो गईं।”

रिपोर्ट के अनुसार, “नौकरी के कम अवसरों के बावजूद, नौकरियां पैदा होने और नियुक्तियों के बीच असंतुलन कंपनियों के लिए सही प्रतिभा खोजने में चल रही कठिनाइयों को दर्शाता है।”

इसमें कहा गया कि 2023 में कुछ क्षेत्रों ने उल्लेखनीय मजबूती और वृद्धि दिखाई और जो चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच सफल हो गए।

समुद्री और पोत परिवहन उद्योग में भर्तियों में 28 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि इसी तरह, खुदरा और यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र, दोनों में 25 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि विज्ञापन, बाजार अनुसंधान और जनसंपर्क क्षेत्र में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

‘फिट’ अपने मंच पर जनवरी-दिसंबर, 2023 के आंकड़ों का विश्लेषण किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में उभरती प्रौद्योगिकियों के विशेषज्ञों की मांग बढ़ने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).