जरुरी जानकारी | एस्सार शिपिंग का घाटा जून तिमाही में बढ़कर 103 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एस्सार शिपिंग का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में और बढ़कर 103.22 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का घाटा 20.92 करोड़ रुपये था।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर एस्सार शिपिंग का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में और बढ़कर 103.22 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का घाटा 20.92 करोड़ रुपये था।

शेयर बाजार को उपलब्ध करायी जानकारी में कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि समीक्षावधि में उसकी परिचालन आय घटकर 149.40 करोड़ रुपये रह गयी जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून अवधि में 350.22 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

कंपनी का कुल व्यय इस दौरान 242.80 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 375.62 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा, ‘‘कोविड-19 संकट ने समीक्षाधीन अवधि में ना सिर्फ समूह की अर्थव्यवस्था बल्कि समूचे कारोबारी परिचालन को भी प्रभावित किया है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से पोत-परिवहन कारोबार के साथ-साथ बंदरगाह और मालवहन परिचालन भी प्रभावित हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\