जरुरी जानकारी | एरिक्सन ने सरकार से स्पेक्ट्रम कीमत में कमी लाने, तेजी से रेडियो तरंग उपलब्ध कराने का आग्रह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार उपकरण बनाने वाली स्वीडन की कंपनी एरिक्सन ने सोमवार को सरकार से भारत में स्पेक्ट्रम की कीमत में कमी लाने का आग्रह किया। साथ ही कंपनी ने सेवा प्रदाताओं को उपलब्ध कराने के लिये प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।
नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दूरसंचार उपकरण बनाने वाली स्वीडन की कंपनी एरिक्सन ने सोमवार को सरकार से भारत में स्पेक्ट्रम की कीमत में कमी लाने का आग्रह किया। साथ ही कंपनी ने सेवा प्रदाताओं को उपलब्ध कराने के लिये प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।
भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) में एरिक्सन के प्रमुख (दक्षिण पूर्व एशिया, ओशिएनिया, भारत) नुनजियो मिरतिलो ने मंगलवार को कहा कि उत्साहजनक नीतिगत रूपरेखा से दूरसंचार परिचालकों को 5जी नेटवर्क की ओर कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.
मिरतिलो ने कहा, ‘‘मैं भारत से डिजिटल ढांचागत सुविधाओं में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये कार्यों को प्राथमिकता देने के आग्रह करूंगा जिसमें स्पेक्ट्रम को अधिक किफायती बनाना और उसकी उपलब्धता में तेजी लाना शामिल है।’’
सरकार के उपयुक्त स्पेक्ट्रम के आबंटन से दूरसंचार कंपनियां भारत में 5जी सेवाएं शुरू कर सकती हैं।
भारत में 2012 से 2016 के दौरान हर साल स्पेक्ट्रम की नीलामी हुई। लेकिन पिछले चार साल से स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं हुई है।
सरकार ने स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है लेकिन बिक्री शुरू होने की समयसीमा के बारे में जानकारी नहीं दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)