खेल की खबरें | इंग्लैंड के पार्किंसन को टखने में चोट लगी, आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे

लंदन, 22 जुलाई इंग्लैंड के लेग स्पिनर मैट पार्किंसन ट्रेनिंग के दौरान टखने में लगी चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले लंकाशर के 23 साल के इस गेंदबाज को सोमवार को क्षेत्ररक्षण अभ्यास के दौरान चोट लगी।

यह भी पढ़े | भारत की ओलंपिक तैयारियों को बड़ा झटका, वाडा ने 6 महीने के लिए बढ़ाया एनडीटीएल का निलंबन.

साउथम्पटन के एजियास बाउल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ट्वीट में कहा, ‘‘टखने की चोट के कारण मैट पार्किंसन आयरलैंड के साथ रॉयल लंदन सीरीज से बाहर हो गए हैं।’’

यह भी पढ़े | Sourav Ganguly's Prediction about Dhoni: गांगुली ने 2004 में कह दिया था, धोनी सुपरस्टार बनेंगे : जॉय भट्टाचार्य.

इंग्लैंड ने अब तक पार्किंसन के विकल्प की घोषणा नहीं की है।

आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से पहले ईसीबी ने घोषणा की कि स्पिनर मोईन अली टीम के उप कप्तान होंगे। कप्तानी की जिम्मेदारी इयोन मोर्गन संभालेंगे।

ईसीबी ने बयान में कहा, ‘‘आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की पुरुष टीम की तीन मैचों की रॉयल लंदन श्रृंखला के लिए मोईन अली के उप कप्तान होने की पुष्टि हो गई है।’’

इंग्लैंड संभावित खिलाड़ियों के बीच टीम बनाकर दो मैचों और फिर इंग्लैंड लायंस तथा आयरलैंड के बीच अभ्यास मैच के बाद श्रृंखला के लिए टीम घोषित करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)