खेल की खबरें | इंग्लैंड जीत से 175 रन दूर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जीत के लिये 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने पांच विकेट 135 रन पर गंवा दिये । अभी भी वह लक्ष्य से 175 रन दूर है और पूरे एक सत्र का खेल बाकी है ।
जीत के लिये 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने पांच विकेट 135 रन पर गंवा दिये । अभी भी वह लक्ष्य से 175 रन दूर है और पूरे एक सत्र का खेल बाकी है ।
ब्लैकवुड ने स्टोक्स की गेंद पर खराब शॉट खेला और विकेट के पीछे जोस बटलर ने शानदार कैच लपक लिया । इसके साथ ही ब्लैकवुड और शामारा ब्रूक्स की 100 रन की साझेदारी भी टूट गई जिससे वेस्टइंडीज को ड्रा की उम्मीद बंधती दिख रही थी ।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस का असर, ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप एक साल के लिए टला.
ब्रूक्स 52 रन बनाकर अकेले किला लड़ाते दिख रहे हैं । इंग्लैंड के पास आखिरी पांच विकेट लेने के लिये न्यूनतम 41 . 2 ओवर हैं । वेस्टइंडीज ने साउथम्पटन में पहला टेस्ट जीता था ।
वेस्टइंडीज अगर यह मैच ड्रा करा लेती है तो विजडन ट्राफी उसके पास रहेगी क्योंकि पिछले साल उसने इंग्लैंड को घरेलू श्रृंखला में हराया था ।
यह भी पढ़े | लंबे ब्रेक के बाद तेज गेंदबाजों को सावधान रहना होगा: इरफान पठान.
स्टुअर्ट ब्रॉड ने पहले सत्र के आखिरी आधे घंटे में जॉन कैंपबेल (चार) और शाइ होप (सात) को पवेलियन भेजा । वहीं क्रिस वोक्स ने क्रेग ब्रेथवेट (12) को पगबाधा आउट किया ।
पहले मैच से बाहर रहने के बाद वापसी करने वाले ब्रॉड ने कैंपबेल को विकेट के पीछे बटलर के हाथों लपकवाया । मैदानी अंपायर ने बल्लेबाज के पक्ष में फैसला दिया था लेकिन रूट ने रिव्यू लिया और रिप्ले में जाहिर था कि गेंद बल्ले को छूकर गई थी ।
ब्रेथवेट को वोक्स ने पगबाधा आउट किया । वहीं ब्रॉड ने शाइ होप को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा ।
दूसरे सत्र में ब्रॉड ने रोस्टन चेस को पगबाधा आउट करके पारी का तीसरा विकेट अपने नाम किया । इस मैच में उनके छह विकेट हो चुके हैं ।
इंग्लैंड के लिये नायक हालांकि स्टोक्स रहे जिन्होंने सुबह शानदार बल्लेबाजी की । इंग्लैंड ने सुबह दो विकेट पर 37 रन से आगे खेलना शुरू किया और स्टोक्स पूरी तरह से सीमित ओवरों के प्रारूप की तरह खेले । उन्होंने तेजी से रन बनाये और 11 ओवर बाद इंग्लैंड ने पारी घोषित कर दी । स्टोक्स ने 57 गेंद में नाबाद 78 रन बनाये जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे । उन्होंने कप्तान जो रूट के साथ पहले 43 गेंद में 53 रन जोड़े ।
रूट ने स्टोक्स को क्रीज पर टिके रहने के लिये अपना विकेट गंवा दिया । वह 22 रन बनाकर रन आउट हुए । इसके बाद स्टोक्स ने ओली पोप (नाबाद 12) के साथ खेलकर इंग्लैंड की बढत को 300 रन के पार पहुंचाया । स्कोर तीन विकेट पर 129 रन था जब रूट ने पारी की घोषणा कर दी ।
इंग्लैंड ने 66 गेंद में 92 रन बनाये । पारी की घोषणा जल्दी करने से इंग्लैंड को दो नयी गेंद मिल गईं ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)