देश की खबरें | बाल यौन शोषण कांड का आरोपी अभियंता अदालत में पेश, रिमांड पर सुनवाई बृहस्पतिवार को
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांदा (उप्र), 18 नवंबर बाल यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) को सीबीआई ने बुधवार को यहां अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पंचम) की अदालत में पेश किया।

सीबीआई ने आरोपी को पांच दिनों की रिमांड पर देने का अनुरोध किया, लेकिन जेई के अधिवक्ता के समय मांगने पर अब इस संबंध में सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।

यह भी पढ़े | AK Antony Tests Positive For COVID-19: भारत के पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में हुए भर्ती.

जिले के शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि बाल यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कनिष्ठ अभियंता रामभवन सिंह को सीबीआई के अधिकारियों ने अदालत में पेश कर पांच दिनों की रिमांड पर देने का अनुरोध किया।

उन्होंने बताया, "बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा पत्रावली के अध्ययन के लिए समय मांगे जाने पर रिमांड पर सुनवाई बृहस्पतिवार तक के लिए टाल दी गयी है और जेई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ’’

यह भी पढ़े | Bell Business Affected by COVID-19: कोरोना संकट के चलते मेले, त्योहारों आदि पर लगी पाबंदियों से यूपी के अलीगढ में घंटियों का व्यापार प्रभावित, फैक्ट्री मालिक ने कहा-काफी फंसा हुआ महसूस कर रहा हूं.

गौरतलब है कि चित्रकूट जिले में सिंचाई विभाग में तैनात कनिष्ठ अभियंता रामभवन को पिछले 10 साल के दौरान पांच से 16 साल तक की आयु के करीब 50 बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में सीबीआई ने 16 नवंबर को गिरफ्तार किया था।

इस बीच, रामभवन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

चित्रकूट के जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने सिंचाई परियोजना के प्रमुख अभियंता वी.के. निरंजन द्वारा जारी निलंबन आदेश की प्रति बुधवार को यहां मीडिया को जारी की।

तलाशी के दौरान उसके घर से आठ मोबाइल फोन, करीब आठ लाख रुपये नकद, लैपटॉप और बड़ी मात्रा में बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री के डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)