देश की खबरें | प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार पुलिस से सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्राथमिकी की प्रति मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार पुलिस से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले में संभावित धन शोधन कोण से जांच करने के लिए प्राथमिकी की प्रति मांगी गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार पुलिस से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले में संभावित धन शोधन कोण से जांच करने के लिए प्राथमिकी की प्रति मांगी गयी है।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस संदर्भ में बिहार पुलिस को पत्र लिखा है। ईडी धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत संभावित जांच के लिए मामले को देख रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग जारी: COVID-19 को मरीज दे रहे हैं मात, ठीक हो चुके मामले एक्टिव मामलों से 1.9 गुना ज्यादा, रिवकरी रेट 64 प्रतिशत से अधिक.

सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (74) ने अपने बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।

सिंह का आरोप है कि रिया ने अपने करियर को बढ़ाने के मकसद से मई 2019 में उनके बेटे के साथ दोस्ती बढ़ाई थी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस से बीएसपी में शामिल होने वले विधायकों को राजस्थान HC का नोटिस, स्पीकर से भी मांगा जवाब.

अधिकारियों के मुताबिक ईडी राजपूत के धन और उनके बैंक खातों के कथित दुरुपयोग के आरोपों की जांच करना चाहती है।

एजेंसी इस बात की भी जांच करेगी कि क्या किसी ने राजपूत के पैसों का इस्तेमाल काले धन को सफेद में बदलने में किया और अवैध संपत्तियां बनाईं।

ईडी आरोपियों की संपत्ति कुर्क कर सकती है और उसके पास पीएमएलए के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी अधिकार है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस पहले ही जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\