देश की खबरें | श्रीनगर में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 12 अक्टूबर श्रीनगर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार तड़के शहर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: श्रीनगर के रामबाग इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.

उन्होंने कहा कि सुबह करीब पौने आठ बजे जब तलाशी अभियान चल रहा था तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

यह भी पढ़े | Vinod Kumar Singh Passes Away: बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार.

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है और विवरण की प्रतीक्षा है।

इससे पहले हालांकि कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक ने मुठभेड़ स्थल के निकट संवाददाताओं को बताया था कि सुरक्षा बलों के घेरे में फंसे दो आतंकवादियों में से एक पाकिस्तानी आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सैफुल्लाह है। उन्होंने बताया कि वह श्रीनगर और आसपास के इलाकों में हाल में सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में शामिल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी