देश की खबरें | आपातकाल देश में कभी नहीं लौटेगा: राम माधव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए भाजपा महासचिव राम माधव ने मंगलवार को कहा कि जिन नेताओं के दादा-दादी आपातकाल लगाने के लिए जिम्मेदार थे, वे यह कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि देश में ‘लघु आपातकाल’ जैसी स्थिति है।

नयी दिल्ली, 30 जून कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए भाजपा महासचिव राम माधव ने मंगलवार को कहा कि जिन नेताओं के दादा-दादी आपातकाल लगाने के लिए जिम्मेदार थे, वे यह कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि देश में ‘लघु आपातकाल’ जैसी स्थिति है।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में डिजिटल ‘युवा जनसंवाद’ रैली को संबोधित करते हुए माधव ने कहा कि आपातकाल देश में कभी नहीं लौटेगा।

यह भी पढ़े | TikTok समेत चीनी एप्स को बैन करने के सरकार के फैसले का बॉलीवुड के सितारों ने किया स्वागत.

उन्होंने कहा कि कई बुद्धिजीवी और नेता कह रहे हैं कि देश में ‘लघु आपातकाल’ जैसी स्थिति है, दरअसल ये वही लोग हैं जिनके दादा-दादी 1975 में आपातकाल लगाने के लिए जिम्मेदार थे।

भाजपा नेता ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘आपकी दादी ने आपातकाल लगाया। आपको पता नहीं होगा क्योंकि तब आप पांच-छह साल के रहे होंगे।’’

यह भी पढ़े | पतंजलि की 'कोरोनिल' को इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर आयुष मंत्रालय से मिली मंजूरी.

उन्होंने कहा कि आरएसएस और जनसंघ समेत राष्ट्रवादी शक्तियों ने आपातकाल में नृशंस अत्याचार झेलते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जबर्दस्त विरोध किया।

माधव ने कहा, ‘‘आपातकाल इंदिरा गांधी की सत्तालोलुपता की वजह से लगाया गया और उस दौरान बहुत अत्याचार एवं दमन किया गया, प्रेस पर पाबंदी लगा दी गयी और मौलिक अधिकार कुचल दिये गये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक भाजपा है, लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं है, आपातकाल कभी नहीं लौटेगा।’’

इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी द्वारा आपातकाल के दौरान अत्याचार का आरोप लगाते हुए राम माधव ने कहा, ‘‘गांधी का आज कोई महत्व नहीं है, लेकिन बावजूद इसके सुबह उठकर सबसे पहले ट्वीट करते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी विभिन्न मुद्दों पर मोदी सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं।

राहुल गांधी ट्विटर पर भाजपा सरकार की कोविड-19 की स्थिति और चीन के साथ सीमा पर तनाव से निपटने के तरीके को लेकर आलोचना करते रहे हैं।

माधव ने वामपंथियों पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘1975 में आपातकाल के दौरान मानवाधिकार को क्रूरता से कुचला जा रहा था तब वामपंथी इंदिरा गांधी की प्रशंसा कर रहे थे और केवल आरएसएस सहित राष्ट्रवादी उनका कड़ाई से विरोध कर रहे थे।’’

माधव ने कहा कि जो इस समय मीडिया पर पाबंदी की बात कर रहे हैं उन्हें यह भी जानना चाहिए कि आपातकाल के दौरान प्रेस की आजादी पर रोक लगा दी गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग मीडिया पर पाबंदियों की बात कर रहे हैं उन्हें जानना चाहिए कि आपातकाल के दौरान यहां तक कि संपादकीय भी लिखने की आजादी नहीं थी।’’

माधव ने कहा कि आपातकाल के दौरान (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ)आरएसएस और जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों पर रोक लगाई गई थी और इनके सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।

भाजपा महासचिव ने कहा कि आपातकाल के दौरान कई प्रमुख विपक्षी नेताओं के साथ करीब एक लाख 30 हजार लोगों को जेल में डाल दिया गया और यहां तक कि न्यायपालिका की आजादी तक से समझौता किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\