Elvish Yadav: सांपों की तस्करी मामले में अदालत में पेश हुआ एल्विश यादव
सांपों की तस्करी और रेव पार्टी के आयोजन के आरोपों का सामना कर रहा बिग बॉस के ओटीटी संस्करण का विजेता व यूट्यूबर एल्विश यादव ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में पेश हुआ.
नोएडा, 11 जनवरी : सांपों की तस्करी और रेव पार्टी के आयोजन के आरोपों का सामना कर रहा बिग बॉस के ओटीटी संस्करण का विजेता व यूट्यूबर एल्विश यादव ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में पेश हुआ. इससे पहले मामले पर 23 दिसंबर को सुनवाई होने थी लेकिन यादव न्यायालय नहीं पहुंचे था. शुक्रवार को वह अदालत में पेश हुआ.
यादव के अधिवक्ता प्रशांत कुमार राठी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने मामले में आरोप पत्र दायर कर दिया है. बीते साल नोएडा पुलिस ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत यादव और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था. तीनों को फिलहाल जमानत मिली हुई है. यह भी पढ़ें : Kerala: केरल पुलिस ने किशोरी से बलात्कार के आरोप में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
थाना सेक्टर-49 में ‘पीपुल्स फॉर एनिमल’ संस्था के पदाधिकारी गौरव गुप्ता ने यादव और उसके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. मामले पर अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

