Kerala: केरल पुलिस ने किशोरी से बलात्कार के आरोप में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
केरल पुलिस ने एक किशोरी के साथ कथित तौर पर विभिन्न स्थानों पर कई बार बलात्कार किये जाने के मामले में कम से कम चार प्राथमिकी दर्ज की हैं और छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.
पथानामथिट्टा (केरल), 11 जनवरी : केरल पुलिस ने एक किशोरी के साथ कथित तौर पर विभिन्न स्थानों पर कई बार बलात्कार किये जाने के मामले में कम से कम चार प्राथमिकी दर्ज की हैं और छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां 18 वर्षीय लड़की के बयान के आधार पर की गईं. लड़की ने आरोप लगाया है कि 16 साल की उम्र से उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया.
पुलिस ने बताया कि दो प्राथमिकी के सिलसिले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति पहले ही एक अलग मामले में जेल में है. पुलिस ने बताया कि बलात्कार के मामलों में कुल चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार इन घटनाओं में 60 से अधिक लोगों के शामिल होने का संदेह है. यह भी पढ़ें : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ से जुड़े समारोह की शुरुआत
पुलिस के अनुसार यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान सामले आया. दरअसल लड़की के शिक्षकों ने उसके व्यवहार में आए बदलावों के बारे में समिति को बताया था. समिति ने बाद में पुलिस को सूचित किया, जिसने जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, महिला अधिकारी पीड़िता का बयान दर्ज करने और अधिक जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

