ऐसा लगता है कि वह बीमार होने के कारण रिटायर हुई। 2022 विम्बलडन चैम्पियन पहले सेट में विक्टोरिया अजारेंका से 1-3 से पिछड़ रही थीं लेकिन पांचवें गेम में उनकी डबल फॉल्ट से स्कोर 15-15 होने पर उन्होंने खेलना बंद कर दिया।
रायबकिना ने बेंच पर बैठकर अपने हाथ चेहरे पर रख दिये। उन्होंने मेडिकल जांच का भी इंतजार नहीं किया। 40 सेकेंड बाद वह उठीं और तेजी से अपने लॉकर रूप की ओर चली गयीं।
गुरुवार को विम्बलडन चैम्पियन मार्केटा वोंद्रोयूसोवा पैर में चोट के कारण अपने मैच से रिटायर हो गयी थीं।
विम्बलडनम टेनिस ग्रैंडस्लैम में पहले दौर के मुकाबले एक जुलाई से शुरू होंगे।
पूर्व नंबर एक और दो बार की आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन अजारेंका सेमीफाइनल में दूसरी वरीय आर्यना सबालेंका और अन्ना कालिंस्काया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी।
एपी नमिता पंत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY