देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के एक गांव में हाथियों ने मचाया उत्पात
जियो

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल), 14 जून पश्चिम बंगाल में बांकुड़ा जिले के एक गांव में 20 से अधिक हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में भटकते हुए पहुंच गया और उसने पिछले दो दिन में कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह घटना जिले के बेलियाटोर इलाके की है।

यह भी पढ़े | पंजाब में दिखा वीकेंड लॉकडाउन का असर, आवश्यक दुकानों को छोड़कर बाकी सब बंद, अंतर जिला आवागमन पर भी रोक.

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 23 हाथी अब नजदीक के एक जंगल में डेरा डाले हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बेरबेंदया गांव में तीन हाथियों ने एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें भंडार करके रखे चावल और गेहूं खा गए।

यह भी पढ़े | Petrol and Diesel Price Today: दिल्ली में पेट्रोल 0.62 और डीजल 0.64 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम.

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इलाके में कुछ अन्य मकानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि विभाग नुकसान का आकलन करने के बाद प्रभावित लोगों को पर्याप्त मुआवजा मुहैया कराएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)