देश की खबरें | तालाब में डूबने से हाथी के शावक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तालाब में डूबने से हाथी के शावक की मौत हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोरबा, 17 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तालाब में डूबने से हाथी के शावक की मौत हो गई है।

कोरबा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत लमना गांव के करीब तालाब में डूबने से हाथी के शावक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े | PM Modi Reviews Coronavirus Vaccine Delivery Plan: पीएम मोदी का निर्देश, जनता तक तेजी से कोरोना के टीके पहुंचाने की बनाएं व्यवस्था.

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को लमना गांव के करीब 46 हाथियों के एक दल के पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दल की निगरानी करने के लिए भेजा गया था। हाथियों के दल के साथ पिछले माह जन्मा एक शावक भी था।

उन्होंने बताया कि कर्मचारी रात तीन बजे तक दल की निगरानी करते रहे। जब हाथियों का दल आगे बढ़ने लगा तब वन विभाग के कर्मचारी वहां से चले गए। इसके बाद हाथियों का दल वापस लौट आया और पानी पीने के लिए जंगल के समीप खेत के किनारे बने तालाब में उतर गया। इस दौरान शावक की डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़े | नवरात्र के पहले दिन गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर पहुंच बहुचारा माता मंदिर में किया पूजा: 17 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने आशंका जताई है कि पानी पीने के दौरान शावक तालाब के मध्य में चला गया होगा और उसकी मौत हो गई होगी।

उन्होंने बताया कि आज तड़के जब वन विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे तब उन्होंने शावक के शव को तालाब में देखा। वहीं तालाब के करीब ही हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि शावक के शव का पोस्टमार्टम करने बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वन विभाग हाथियों पर निगरानी रखा हुआ है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\