जरुरी जानकारी | बिजली की मांग में गिरावट बढ़ी, जून के पहले सप्ताह में 19.7 प्रतिशत कम रही मांग

नयी दिल्ली, सात जून देश के कई हिस्सों में जून के पहले सप्ताह में अपेक्षाकृत ठंडा मौसम रहने से बिजली की मांग में जारी गिरावट और बढ़ गयी। सालाना आधार पर इस साल मई में बिजली की मांग 8.8 प्रतिशत कम रही थी, जो जून के पहले सप्ताह में बढ़कर 19.7 प्रतिशत हो गयी।

मई की उत्तरार्द्ध में लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील के बाद देश भर में वाणिज्यिक और औद्योगिक गतिविधियों की शुरुआत तथा गर्मियां बढ़ने के कारण बिजली की मांग में जून में तेजी आने की उम्मीद जगी थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: J&K के सरकारी कर्मचारियों को अब ‘Mera Vatan app’पर मिलेगी- सैलरी, भत्ता और प्रमोशन की पूरी जानकारी.

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जून के पहले सप्ताह में बिजली की शीर्ष मांग 138.28 गीगावाट (4 जून को) से 146.53 गीगावाट (6 जून को) के दायरे में रही। इस तरह आलोच्य सप्ताह के दौरान बिजली की शीर्ष मांग 146.53 गीगावट रही। यह पिछले साल जून में दर्ज 182.45 गीगावाट से 19.7 प्रतिशत कम है।

किसी दिन के दौरान पूरे देश में किसी एक समय आपूर्ति की जा रही बिजली के शीर्ष स्तर को उस दिन के लिये बिजली की शीर्ष मांग कहा जाता है।

यह भी पढ़े | स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस- कोरोना के हल्के व बिना लक्षण वाले मरीजों को न करें अस्पतालों में भर्ती, 24 घंटे में किया जाए डिस्चार्ज.

इससे पहले मई में बिजली की शीर्ष मांग 26 मई को 166.42 गीगावाट दर्ज की गयी। यह साल भर पहले के 182.55 गीगावाट से 8.82 प्रतिशत कम थी।

इसी तरह, अप्रैल में बिजली की शीर्ष मांग 25 प्रतिशत गिरकर 132.77 गीगावाट रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)