तमिलनाडु: सीएम के पलानीस्वामी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर EC ने ए राजा को नोटिस भेज मांगा जवाब
निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को द्रमुक नेता ए राजा को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी (Chief Minister K. Palaniswami) के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को द्रमुक नेता ए राजा को कारण बताओ नोटिस जारी किया. आयोग ने कहा कि जमीनी रिपोर्टों के आधार पर उसका मानना है कि "आपके भाषण की सामग्री न केवल अपमानजनक है, बल्कि अश्लील और महिलाओं के मातृत्व की गरिमा को भी कमतर करती है, यह आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन प्रतीत होता है.
नोटिस में कहा गया है, "आयोग आपको इस संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए 31 मार्च को शाम छह बजे या उससे पहले का समय देता है, इसमें असफल रहने पर आयोग आपके बिना किसी और संदर्भ के फैसला करेगा.
Tags
संबंधित खबरें
Kerala Assembly Elections 2026: ईसीआई ने केरल में विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों का लिया जायजा, राजनीतिक दलों से मॉडल चुनाव बनाने की अपील
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन: हैदराबाद में सितारों का जमावड़ा, जानें, स्थान, समय और मेहमानों की लिस्ट
West Bengal Final Voter List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अंतिम मतदाता सूची जारी, voters.eci.gov.in और ceowestbengal.wb.gov.in पर ऐसे चेक करें अपना नाम
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए मतदान शुरू, 6,124 उम्मीदवार मैदान में; यहां जानें पल-पल का लाइव अपडेट
\