देश की खबरें | चुनाव आयोग रिश्वत मामला : न्यायालय ने बिचौलिए की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने चुनाव आयोग (ईसी) को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार कथित बिचौलिए सुकेश चंद्रशेखर की अंतरिम जमानत अवधि बृहस्पतिवार को बढ़ा दी। चंद्रशेखर कोरोना वायरस से संक्रमित है और अब तक स्वस्थ में सुधार नहीं हुआ है। अन्नाद्रमुक नेता टीटीवी दिनाकरण से जुड़े इस मामले में चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने चुनाव आयोग (ईसी) को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार कथित बिचौलिए सुकेश चंद्रशेखर की अंतरिम जमानत अवधि बृहस्पतिवार को बढ़ा दी। चंद्रशेखर कोरोना वायरस से संक्रमित है और अब तक स्वस्थ में सुधार नहीं हुआ है। अन्नाद्रमुक नेता टीटीवी दिनाकरण से जुड़े इस मामले में चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा ​​और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की पीठ ने निर्देश दिया कि चंद्रशेखर को चेन्नई के राजीव गांधी राजकीय अस्पताल में तब तक रखा जाए, जब तक कि वह स्वस्थ नहीं हो जाते।

यह भी पढ़े | Kojagiri Purnima 2020 HD Images: कोजागरी पूर्णिमा की दें अपनों को बधाई, भेजें ये खूबसूरत हिंदी GIF Greetings, WhatsApp Status, Wallpapers, Facebook Messages और Photos.

पीठ ने पुलिस आयुक्त, चेन्नई को चंद्रशेखर को अस्पताल में दाखिल कराने का निर्देश दिया।

पीठ ने याचिकाकर्ता को मिली अंतरिम जमानत की अवधि 17 नवंबर, 2020 या उनके स्वस्थ होने तक के लिए बढ़ा दी। इन दोनों विकल्पों में जो पहले होगा, वही लागू होगा।

यह भी पढ़े | दिल्ली: ‘ग्रीन दिल्ली’ एप से जुड़े 21 विभाग, सभी विभागों में एक-एक नोडल अधिकारी और एक वरिष्ठ अधिकारी बने प्रभारी.

पीठ ने आरोपी को दिल्ली लौटकर तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया, जहां वह अंतरिम जमानत से पहले कैद थे।

मामले में अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।

इस मामले में पुलिस ने 14 जुलाई 2017 को सुनवाई अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर कर आरोप लगाया था कि दिनाकरन और चंद्रशेखर ने अपनी पार्टी के लिए 'दो पत्तियों' का चुनाव चिह्न पाने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने की साजिश रची थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\