देश की खबरें | झारखंड की दुमका एवं बेरमो विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, तीन नवंबर को मतदान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दुमका/बोकारो, एक नवम्बर झारखंड की दुमका सुरक्षित एवं बेरमो विधानसभा सीटों पर आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया और अब तीन नवंबर को दोनों सीटों के लिए मतदान होगा।

दुमका (सु0) विधानसभा उप चुनाव 3 नवम्बर को होना है, ऐसे में रविवार शाम पांच बजे से चुनावी प्रचार अभियान थम गया लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान मुख्य रूप से भाजपा और झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में नेताओं की ताबड़तोड़ सभाओं का आयोजन किया और जनसम्पर्क अभियान चलाया ।

यह भी पढ़े | दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजग की तरफ से भाजपा प्रत्याशी लुईस मरांडी के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबुलाल मराण्डी, रघुवर दास तथा अर्जुन मुंडा के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद निशिकांत दूबे सहित अनेक नेताओं ने अपनी ताकत झोंकी, वहीं दूसरी ओर झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन की जीत के लिये स्वयं उनके बड़े भाई तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा प्रमुख रूप से मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक इरफान अंसारी, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता के अलावा रामेश्वर ऊराँव, बन्ना गुप्ता, राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय यादव आदि ने प्रचार किया।

इस विधानसभा सीट पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 126210 और महिला मतदाताओं की संख्या 124510 है तथा रक्षा सेनाओं में कार्यरत मतदाता 274 हैं जो भाजपा, झामुमो सहित कुल 12 उमीदवारों के भाग्य का फैसला तीन नवंबर को करेंगे।

यह भी पढ़े | Rajasthan Lockdown Guidelines: राजस्थान में लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी, 16 नवंबर तक शैक्षणिक संस्थान, 30 नवंबर तक सिनेमा हॉल और मल्टिप्लेक्स को बंद रखने के आदेश.

पिछले विधानसभा में दुमका से स्वयं हेमंत सोरेन चुनाव लड़े थे जिन्होंने 81007 मत पाकर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की लुईस मराण्डी को हराया था जो राज्य की कल्याण मंत्री थीं। लुईस मराण्डी को कुल 67818 मत मिले थे। तब कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे।

इसी प्रकार बोकारो जिले में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के लिए भी चुनाव प्रचार रविवार की शाम पांच बजे थम गया । आज शाम को चुनाव प्रचार थमने के पूर्व यूपीए गठबंधन के कार्यकर्ता एवं एनडीए गठबंधन कार्यकर्ताओं ने बेरमो विधान सभा क्षेत्र में जमकर प्रचार किया। यहां भी तीन नवंबर को मदान होगा।

यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के योगेश्वर महतो और कांग्रेस के अनूप सिंह के बीच है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)