एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलात्कार की कोशिश के बाद आठ वर्षीय बच्ची की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुलंदशहर के सीकरी गांव में आठ वर्षीय एक बच्ची की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बलात्कार की कोशिश के बाद आठ वर्षीय बच्ची की हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर (उप्र), पांच अगस्त बुलंदशहर के सीकरी गांव में आठ वर्षीय एक बच्ची की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना मंगलवार रात की है।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते मुंबई पुलिस का अनुरोध, लोग घरों से बाहर ना निकलें: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी अशोक ने लड़की को भुट्टे का लालच दिया और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। जब वह चिल्लाने लगी तो उसने उसे मार डाला।

अधिकारी ने कहा कि बाद में उसने शव को खेतों में छिपा दिया।

यह भी पढ़े | Goa Government: गोवा पहुंचने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन का होम क्वारंटीन या फिर अपने खर्च पर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस बीच, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस थाने को घेर लिया और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).