देश की खबरें | आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी ने भागने की कोशिश की, पुलिस ने पैर पर मारी गोली
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 22 अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले में आठ साल की बच्ची से चाकू के बल पर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस घटना स्थल से वापस ला रही थी तभी उसने पुलिस की पिस्तौल छीन भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो उसके पैर पर लगी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि कस्बा सूरजपुर में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची के साथ बुधवार को सोनू वर्मा नामक व्यक्ति ने चाकू के बल पर उसे अगवा करके बलात्कार किया था।

यह भी पढ़े | Air Pollution in Lucknow: लखनऊ में वायु प्रदूषण स्तर ने किया 300 का आंकड़ा पार, शहर ‘बहुत प्रदूषित’ श्रेणी में दर्ज.

उन्होंने बताया कि घटना की प्राथिमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कल ही गिरफ्तार कर लिया था।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना मे प्रयुक्त चाकू उसने मोजर बेयर कंपनी के पीछे छुपा रखा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए बीजेपी का जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, 19 लाख नौकरी और कोरोना का मुफ्त टीका का किया वादा.

उन्होंने बताया कि देर रात को पुलिस चाकू बरामद करने के लिए मोजर बेयर कंपनी के पास आरोपी को लेकर गई। वहां से पुलिस ने चाकू बरामद किया। उसके बाद उसे लेकर पुलिस वापस थाने लौट रही थी। तभी आरोपी ने एक उपनिरीक्षक की पिस्तौल छीन ली तथा पुलिस पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो सोनू के पैर में लगी है।

उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)