Sri Lanka Heavy Rain: श्रीलंका में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में छह बच्चों समेत आठ लोग लापता

पीड़ितों को बचाने तथा प्रभावित लोगों को भोजन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए सेना और नौसेना के जवानों को तैनात किया गया. श्रीलंका में पिछले दो दिनों से भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे घरों, खेतों और सड़कों पर पानी भर गया है और अधिकारियों ने चाय उत्पादक पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवाएं निलंबित कर दिया है.

Heavy Rain ((img: Pixabay)

पीड़ितों को बचाने तथा प्रभावित लोगों को भोजन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए सेना और नौसेना के जवानों को तैनात किया गया. श्रीलंका में पिछले दो दिनों से भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे घरों, खेतों और सड़कों पर पानी भर गया है और अधिकारियों ने चाय उत्पादक पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवाएं निलंबित कर दिया है. पुलिस ने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में देश के पूर्वी क्षेत्र में मंगलवार शाम को स्कूल से लौट रहे 11 स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक कृषि ट्रैक्टर बह गया.

करैतिवु कस्बे के पास हुई इस घटना में पांच बच्चों को बचा लिया गया जबकि छह अन्य बच्चे, चालक और एक अन्य व्यक्ति अब भी लापता है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि तलाश अभियान जारी है. इसके अलावा, देश के मध्य भाग के पर्वतीय क्षेत्र बादुल्ला में ईंट की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई. आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि मौसम संबंधी अन्य घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए. यह भी पढ़ें : पेंशनधारियों को जारी किए गए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्रों की संख्या रिकॉर्ड 1 करोड़ के पार

बुधवार तक 3,000 से अधिक लोगों को राहत केंद्रों में पहुंचाया गया और लगभग 600 मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे. मौसम विभाग ने इस खराब मौसम के लिए बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव को जिम्मेदार ठहराया है तथा चेतावनी दी है कि इसके श्रीलंका के करीब पहुंचने तथा बृहस्पतिवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड