देश की खबरें | जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के लिये चुनी गयी आठ सदस्यीय मजबूत भारतीय टीम

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल यूनान के हेराकलायन में रविवार से शुरू होने वाली आईडब्ल्यूएफ जूनियर पुरूष और महिला विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भारत की आठ सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी।

भारतीय टीम में छह महिलायें और दो पुरूष भारोत्तोलक शामिल हैं।

उनके साथ चार कोच, एक मैनेजर अब्राहम काया टेची (भारतीय भारोत्तोलक महासंघ के उपाध्यक्ष) और एक रैफरी हंसा शर्मा (द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त) भी जायेंगे।

अंजलि पटेल और हर्शदा शरद गौड़ महिलाओं की 45 किग्रा में हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट के पिछले चरण में अचिंता शेयूली ने सात राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर 73 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था।

टीम इस प्रकार है :

महिला : अंजलि पटेल (45 किग्रा), हर्षदा शरद गौड़ (45 किग्रा), ज्ञानेश्वरी यादव (49 किग्रा), वी रितिका (49 किग्रा), श्रबनी दास (55 किग्रा), माईबाम मार्टिना देवी (+87 किग्रा)

पुरूष : टी माधवन (61 किग्रा), मुना नायक (61 किग्रा)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)