देश की खबरें | असम के गोलाघाट शहर में आठ दिन का "पूर्ण लॉकडाउन"

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए गोलाघाट शहर में बृहस्पतिवार शाम से आठ दिन का "पूर्ण लॉकडाउन" लागू करने का फैसला किया है।

गोलाघाट (असम), नौ जुलाई असम सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए गोलाघाट शहर में बृहस्पतिवार शाम से आठ दिन का "पूर्ण लॉकडाउन" लागू करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने बताया कि गोलाघाट नगर निकाय बोर्ड इलाके में बृहस्पतिवार शाम सात बजे से पाबंदियां लागू रहेंगी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटों में 1248 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या 21 हजार के पार, अब तक 862 की मौत: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गोलाघाट के जिलाधिकारी बिभाष चंद्र मोदी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, शाम सात बजे से 17 जुलाई तक "पूर्ण लॉकडाउन" लागू रहेगा।

उन्होंने बताया कि शहर में हाल में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है।

यह भी पढ़े | फर्जी कोरोना रिपोर्ट लेकर हिमाचल प्रदेश घूमने पहुंचे पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज.

जिलाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान गाड़ियों की आवाजाही, सरकारी और निजी दफ्तरों, बाजार, शॉपिंग परिसरों और गैर जरूरी चीजों की दुकानों के खुलने की इजाजत नहीं होगी।

गोलाघाट जिले में कोरोना वायरस के कुल 617 मामले सामने आए हैं।

पड़ोस के जोरहट जिले ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बुधवार को शहर में हफ्तेभर का पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है जो बृहस्पतिवार अमल में आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\