एजेंसी न्यूज

गोवा में कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ली चुटकी

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कांग्रेस के आठ विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिसे विपक्षी दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

गोवा में कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ली चुटकी
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत (Photo Credits: Facebook)

पणजी, 14 सितंबर : गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कांग्रेस के आठ विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिसे विपक्षी दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इसके साथ ही 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर तीन रह गई है. आठ विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तानवड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए.

भाजपा ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी. भाजपा के पहले 20 विधायक थे . अब कांग्रेस विधायकों की संख्या 11 से गिरकर तीन रह गई है. कांग्रेस के आठ विधायक- कामत, माइकल लोबो, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस के औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने से पहले एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वे सावंत के साथ बैठे दिख रहे हैं. इससे पहले, लोबो ने कहा कि यहां कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में भाजपा के साथ विलय का प्रस्ताव पारित किया गया. यह भी पढ़ें : Railway Recruitment 2022: रेलवे में 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी; 92000 से अधिक होगी सैलरी

कांग्रेस के तीन अन्य विधायक युरी अलेमाओ, एल्टोन डि’कोस्टा और कार्लोस एल्वेयर्स फरेरा प्रस्ताव पारित किए जाते समय उपस्थित नहीं थे. सावंत ने पत्रकारों से कहा कि सदन में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 28 हो जाने की पृष्ठभूमि में मंत्रिमंडल में फेरबदल पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. सावंत ने कहा कि कांग्रेस के आठ विधायक बिना शर्त भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब 28 विधायक हैं और उसे विधानसभा में कुल मिलाकर 33 विधायकों का समर्थन प्राप्त है.

सावंत ने कहा कि “कांग्रेस छोड़ो यात्रा” गोवा से शुरू हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2022 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).