देश की खबरें | ओडिशा में पुलिसकर्मियों पर हमला करने पर दो चिकित्सक सहित आठ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले के एक अस्पताल के दो चिकित्सकों और छह कर्मचारियों को पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

केन्द्रपाड़ा, एक अगस्त ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले के एक अस्पताल के दो चिकित्सकों और छह कर्मचारियों को पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सपा के पूर्व दिग्गज नेता अमर सिंह का निधन, 64 साल की उम्र में ली आखिरी सांस.

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दो पुलिसकर्मियों पर उस वक्त हमला किया जब वे शुक्रवार की रात को एक मामले की जांच के सिलसिले में अस्पताल गए थे।

केन्द्रपाड़ा शहर पुलिस थाने के निरीक्षक ज्योति रंजन समंत्रे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अस्पताल के दो मालिकों, जो चिकित्सक भी हैं और उनके छह सहयोगियों को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़े | अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, 6 महीने से चल रहा था इलाज : 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि एक स्थानीय पत्रकार ने दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिसकर्मी मामले की जांच के लिए अस्पताल गए थे और उसी दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\