एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 महामारी के बीच एहतियात बरतते हुए दिल्ली में मनाई गई ईद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी के बीच एहतियात बरतते हुए शनिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया गया।

देश की खबरें | कोविड-19 महामारी के बीच एहतियात बरतते हुए दिल्ली में मनाई गई ईद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी के बीच एहतियात बरतते हुए शनिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया गया।

इस मौके पर लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ी और पशुओं की कुर्बानी दी।

यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्य की सरकारों से पराली जलाने से रोकने के लिए किए गए प्रबंधों की पूछताछ की.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली वासियों को ईद की बधाई दी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ईद-उल-अजहा की आप सभी को दिली मुबारकबाद।”

यह भी पढ़े | बद्रीनाथ धाम के पंच बदरी प्रसाद को अब ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं भक्त, चमोली जिला प्रशासन ने अमेजन कंपनी से किया करार.

महामारी के संकट के बीच लोग मास्क लगाकर मस्जिद गए और सामाजिक दूरी का पालन किया।

नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे से हाथ मिलाने और गले लगने से परहेज किया।

फजर की नमाज पढ़ने के लिए पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम ने कहा, “मस्जिद में नमाज के दौरान लोगों ने मास्क लगाया था और सामाजिक दूरी का पालन किया। मस्जिद भर गई थी लेकिन पिछले सालों के मुकाबले लोगों की संख्या कम थी क्योंकि सड़क पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है।”

उन्होंने कहा, “ईद-उल-अजहा का मतलब है कुर्बानी की ईद। हमने महामारी से राहत, शांति और देश के विकास के लिए दुआ मांगी और कोविड-19 के एहतियात के साथ मस्जिदों में नमाज पढ़ने की इजाजत देने के लिए अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).