देश की खबरें | कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ का असर, अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से ऊपर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी पर पड़े पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण इसके अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान मंगलवार को दूसरे दिन भी दो डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 28 नवंबर कश्मीर घाटी पर पड़े पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण इसके अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान मंगलवार को दूसरे दिन भी दो डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
तापमान में बढ़ोतरी से जम्मू और कश्मीर के लोगों को राहत मिली है जो अत्यधिक ठंड की चपेट में थे। घाटी के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की मोटी चादर दिखी।
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का स्की रिसॉर्ट घाटी का एकमात्र ऐसा मौसम केंद्र था जहां रात में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु यानी शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह इससे पिछली रात के मुकाबले एक डिग्री ऊपर है।
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर में घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंद में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, कोकेरनाग शहर का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर मंगलवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ सकता है जिससे पूरे केंद्रशासित प्रदेश में हल्की से मध्य बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
अधिकारियों के अनुसार, घाटी में बुधवार से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी का अनुमान है और अगले तीन दिनों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश या बिजली गिरने की भी संभावना है।
उन्होंने कहा कि मैदानी इलाकों में बर्फबारी की संभावना नहीं है, अगर बर्फबारी होती भी है तो बहुत कम होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2023 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

