देश की खबरें | ईडी ने केरल में पीएफआई अध्यक्ष, अन्य के परिसरों पर मारा छापा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत केरल में ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) अध्यक्ष ओ एम अब्दुल सलाम और उसके राष्ट्रीय सचिव नसरुद्दीन एलामारन के परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत केरल में ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) अध्यक्ष ओ एम अब्दुल सलाम और उसके राष्ट्रीय सचिव नसरुद्दीन एलामारन के परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य के मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम जिलों में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े | मालेगांव ब्लास्ट 2008 मामला: एनआईए की विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को 19 दिसंबर को उपस्थित होने का दिया निर्देश: 3 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।

ऐसा समझा जा रहा है कि केरल स्थित पीएफआई से जुड़े कुछ अन्य परिसरों पर भी छापे मारे जा रहे हैं, लेकिन अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार.

केंद्रीय जांच एजेंसी देश में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों को भड़काने के आरोपों के संबंध में पीएफआई के खिलाफ जांच कर रही है।

इससे पहले, उसने केरल राज्य विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ सहायक सलाम का बयान भी दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\