देश की खबरें | ईडी ने केरल सोना तस्करी मामले में धनशोधन की शिकायत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल सोना तस्करी मामले में धन शोधन की शिकायत दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल सोना तस्करी मामले में धन शोधन की शिकायत दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने इससे पहले दर्ज की गई एनआईए की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है, जो पुलिस प्राथमिकी के समान है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मिजोरम में अब तक 317 मामले आए सामने: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने कहा कि ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है और वह आरोपियों के बयान दर्ज करेगा।

ईडी इस बात की जांच करेगा कि आरोपियों ने कथित सोना तस्करी के जरिये जो धन अर्जित किया, उसका शोधन करके अपराध में इस्तेमाल किया गया या नहीं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा को कानूनी नोटिस भेजकर कहा- 7 दिनों के भीतर में मांगे माफी और 1 रुपये का हर्जाना दें.

एनआईए ने इस मामले में मुख्य आरोपियों स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को 11 जुलाई को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया था।

एजेंसी ने कोच्चि की विशेष अदालत को मंगलवार को बताया था कि सुरेश, नायर और अन्य आरोपियों ने विदेश से बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी कर देश की मौद्रिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाने का षड़यंत्र रचा।

अदालत में पेश की गई रिपोर्ट में एनआई ने यह भी कहा था कि इस बात का संदेह है कि आरोपियों ने तस्करी से अर्जित धन का इस्तेमाल विभिन्न तरीकों से, आतंकवाद के वित्तपोषण के लिये भी किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने जानबूझकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजनयिक सामान का इस्तेमाल अवैध कारोबार को करने के लिए किया था और इसके यूएई सरकार के साथ भारत के राजनयिक संबंधों में गंभीर परिणाम हो सकते थे।

एजेंसी ने सुरेश और नायर से भी पूछताछ की, जो 24 जुलाई तक उसकी हिरासत में है।

सोना तस्करी के मामले का पर्दाफाश पांच जुलाई को हुआ था जब सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘‘राजनयिक सामान’’ से लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\