देश की खबरें | ईडी ने धनशोधन मामले में शिवसेना विधायक के कथित सहयोगी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी और अन्य के खिलाफ धनशोधन के मामले के संबंध में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक के कथित सहयोगी अमित चंदोले को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली/मुंबई, 26 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी और अन्य के खिलाफ धनशोधन के मामले के संबंध में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक के कथित सहयोगी अमित चंदोले को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चंदोले को धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया और उसे शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किये जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन के बाद पार्टी श्रद्धांजलि देने के लिए कल बुलाई CWC की बैठक.

ईडी ने बुधवार को उससे पूछताछ की थी।

सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी चंदोले की भूमिका और सरनाइक, सुरक्षा सेवा प्रदाता ‘टॉप्स ग्रुप’ और उसके प्रवर्तक राहुल नंदा के साथ उसके कथित संदिग्ध लेन देन की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शादी-विवाह के लिए पुलिस या प्रशासनिक अनुमति की जरूरत नहीं.

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक नंदा ने किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया है।

ईडी ने 24 नवंबर को निकटवर्ती ठाणे और मुंबई में सरनाइक, नंदा और कुछ अन्य के 10 परिसरों पर छापेमारी की थी।

उन्होंने कहा कि 2014-15 के दौरान कंपनी द्वारा महाराष्ट्र सरकार के एक संगठन को सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए जाने का एक खास मामला भी जांच के घेरे में है।

सूत्रों ने दावा किया कि एजेंसी ने सरनाइक के नाम एक विदेशी बैंक द्वारा जारी डेबिट कार्ड भी छापेमारी के दौरान जब्त किया है और इसका पता पाकिस्तान के एक व्यक्ति के नाम पर है जो विदेश में बसा है।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में विधायक से जल्द ही पूछताछ की जाएगी।

शिवसेना ने पूर्व में छापेमारी के इस मामले को “राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई” करार दिया था और कहा था कि महाराष्ट्र सरकार और उसके नेता किसी के दबाव के सामने नहीं झुकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स