देश की खबरें | लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था की गाड़ी अब धीरे-धीरे पटरी पर: सुशील मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि दो महीने से ज्यादा के लॉकडाउन के बाद अब अर्थव्यवस्था की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है।

जियो

पटना, 10 जून बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि दो महीने से ज्यादा के लॉकडाउन के बाद अब अर्थव्यवस्था की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है।

सुशील ने कहा कि अप्रैल में जहां रोजाना औसतन 135.80 करोड़ रूपये का, मई में दोगुना से ज्यादा 310.63 करोड़ रूपये का तो जून के मात्र 9 दिनों में 427.69 करोड़ रूपये का माल बाहर से बिहार में बिकने के लिए आया। इसी प्रकार कर संग्रह में भी अप्रैल के मुकाबले मई में तीन गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के 1,501 नए मामले सामने आए.

उन्होंने कहा कि अप्रैल में बाहर से 4,074 करोड़ रूपये का माल बिकने के लिए आया जिनमें मुख्य रूप से खाद्य सामग्री, दवा, चिकित्सा उपकरण व उर्वरक आदि थे तो मई में दुगुना से ज्यादा 9,630 करोड़ रूपये का माल आया जिनमें आयरन एंड स्टील, इलेक्ट्रिकल सामान, सीमेंट, कपड़ा और वाहन आदि 6568 करोड़ रूपये के थे। इस सेक्टर को निर्माण कार्य शुरू होने का लाभ मिला।

वित्त मंत्रालय का जिम्मा भी संभाल रहे सुशील मोदी ने कहा कि पिछले साल के अप्रैल की तुलना में इस साल अप्रैल में कर संग्रह में 81.61 फीसदी की कमी थी वहीं मई में काफी सुधार के साथ यह कमी मात्र 42.14 प्रतिशत की रही।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: शिमोगा जिले के कई इलाकों में आज भारी बारिश हुई : 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि अप्रैल 2020-21 में वाणिज्य कर, ट्रांसपोर्ट, निबंधन, खनन और भू-राजस्व से जहां 467.61 करोड़ रूपये का कर संग्रह हुआ था वहीं मई में यह करीब तीनगुना बढ़ कर 1317.72 करोड़ रूपये रहा।

सुशील ने कहा कि अप्रैल में निबंधन से मात्र 4 करोड़ रूपये तो मई में 60.78 करोड़ रूपये, ट्रांसपोर्ट में 31 करोड़ रूपये तो मई में 60 करोड़ रूपये और वाणिज्य कर में 256.21 करोड़ रूपये की जगह मई में 693.90 करोड़ रूपये का संग्रह हुआ है, जो यह दर्शा रहा है कि अब अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\