देश की खबरें | पूर्वी रेलवे कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिए नयी सुविधा लेकर आ रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी रेलवे गंभीर रुप से कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए कोलकाता के बी आर सिंह अस्पताल में एक नई इकाई शुरु करने जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 13 जुलाई पूर्वी रेलवे गंभीर रुप से कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए कोलकाता के बी आर सिंह अस्पताल में एक नई इकाई शुरु करने जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीआर सिंह अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डी सी भूनिया ने कहा कि क्षेत्रीय रेलवे के नगर मुख्यालय के हावड़ा अस्थिरोग अस्पताल में फिलहाल हल्के लक्षणों वाले मरीजों का इलाज चल रहा है। इस अस्पताल में अगले सप्ताह तक नई इकाई बना दी जाएगी।

यह भी पढ़े | कोरोना के तमिलनाडु में 4328 नए मरीज पाए गए, 66 की मौत: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा,‘‘हम इकाई शुरू करने के लिए को अंतिम स्तर पर काम कर रहे हैं, और इसमें बिस्तरों की संख्या आवश्यकता के अनुसार तय की जाएगी। ’’

रेलवे कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए सियालदह क्षेत्र में यह नई सुविधा उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े | अहमदाबाद नगर निगम का बड़ा फैसला, पान की दुकानों के पास थूका हुआ पाए जाने पर भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना.

सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के साथ, अधिकारियों ने गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के उपचार के लिए एक इकाई की आवश्यकता महसूस हुई।

उन्होंने कहा कि पूर्वी रेलवे की मुख्य चिकित्सा सुविधा होने के कारण बी आर सिंह अस्पताल को चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\