देश की खबरें | पूर्वी तटीय रेलवे ने यात्री सुरक्षा, सुविधा कार्यों को पूरा करने के लिए लॉकडाउन का सदुपयोग किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने मंगलवार को कहा कि उसने लंबे समय से लंबित परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने के साथ बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और उनके रख-रखाव कार्य के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के समय का विवेकपूर्ण उपयोग किया है।
भुवनेश्वर, सात जुलाई पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने मंगलवार को कहा कि उसने लंबे समय से लंबित परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने के साथ बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और उनके रख-रखाव कार्य के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के समय का विवेकपूर्ण उपयोग किया है।
लॉकडाउन के दौरान, फंसे हुए प्रवासियों को उनके घरों तक ले जाने के लिए श्रमिक विशेष ट्रेनों और विशेष रेलगाड़ियों के संचालन को छोड़कर, नियमित यात्री ट्रेन संचालन को निलंबित कर दिया गया। मालगाड़ियों और पार्सल ट्रेनों का संचालन आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति को बनाए रखने के लिए जारी रहा।
यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5134 मामले पाए गए, 224 की मौत: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
एक रेल अधिकारी ने कहा, ‘‘लॉकडॉन अवधि को एक अवसर के रूप में लेते हुए, ईसीओआर ने ट्रेन सेवाओं को प्रभावित किए बिना यात्री सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े कई काम किए हैं। लंबे समय से लंबित निर्माण और रखरखाव कार्यों के निष्पादन पर जोर दिया गया, जिसके लिए लंबी अवधि के ट्रैफिक बंद की आवश्यकता थी।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी विभिन्न कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया।
यह भी पढ़े | SSC CGL Tier-I Final Answer Keys 2019: फाइनल आंसर Keys और प्रश्न पत्र जल्द ही ssc.nic.in हो सकतें हैं जारी.
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान विभिन्न स्थानों पर 18 सीमित ऊंचाई वाले उप-मार्ग (एलएचएस) पूरे किए गए, जिनमें वैकल्पिक मार्ग प्रदान करके तीन रेल फाटकों को बंद करना शामिल है।
उन्होंने बताया कि ओडिशा में भद्रक-खुर्दा रोड रेल खंड में रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) पर 36 मीटर के पांच गर्डर बनाए गये हैं।
उन्होंने बताया कि इस तरह की कई परियोजनाओं को इस अवधि में पूरा किया गया है। इनके अलावा, इलेक्ट्रिकल, मेकानिकल और सिग्नल से संबंधित कई सुरक्षा और रखरखाव कार्य पूरे किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

