दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
मौसमविद ने बताया कि दिल्ली और एनसीआर में कुछ स्थानों में हल्की बारिश भी हुई। तेज हवा और बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई।
नयी दिल्ली, 10 मई राष्ट्रीय राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रविवार को धूल भरी आंधी चली जिससे तेज गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली।
मौसमविद ने बताया कि दिल्ली और एनसीआर में कुछ स्थानों में हल्की बारिश भी हुई। तेज हवा और बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई।
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। दिल्ली के लोगों ने तेज आंधी चलने और बारिश होने के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए।
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी आई और बारिश हुई।
उन्होंने बताया कि हल्की बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
गौरतलब है कि कल शनिवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम का अब तक का अधिकतम तापमान था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

