मुंबई, 20 जुलाई महानगर के कांदिवली रेलवे स्टेशन पर एक डंपर अमृतसर जा रही पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पश्चिमी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12.30 बजे उस समय हुई जब कुछ निर्माण सामग्री से लदा एक डंपर पटरियों के पास खड़ा था। यह ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया।
यह भी पढ़े | बीजेपी ने सांसद सीआर पाटिल को गुजरात का नया अध्यक्ष बनाया: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा, ‘‘डाउन (अमृतसर जा रही) पश्चिम एक्सप्रेस ने कांदिवली में पांचवीं रेल लाइन पर डंपर को टक्कर मार दी। घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है।’’
सूत्रों ने बताया कि टक्कर के चलते ट्रेन के इंजन में एक तरफ थोड़ी खरोंच आ गई और डंपर तथा रेलवे परिसर को भी थोड़ा नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर निकाली जमकर भड़ास, निकम्मा-नाकारा तक कह डाला.
उन्होंने बताया कि घटना के चलते ट्रेन लगभग 45 मिनट तक हादसे वाली जगह पर खड़ी रही।
ठाकुर ने बताया कि बाद में ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY