देश की खबरें | दुबई ने संक्रमितोंको लाने के आरोप में एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर दो अक्टूबर तक रोक लगाई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,18 सितंबर दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने पिछले कुछ हफ्तों में कथिततौर पर कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के प्रमाणपत्र प्राप्त यात्रियों को लाने को लेकर एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर दो अक्टूबर तक रोक लगा दी है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Assembly ByPolls 2020: कांग्रेस और बीएसपी के मैदान में उतरने से चुनाव हुआ Interesting, सत्ताधारी बीजेपी को हो सकता है फायदा.

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार के नियमों के अनुसार भारत से यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री को यात्रा से 96 घंटे पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा और उनके पास परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने वाला प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

एक अधिकारी ने कहा,‘‘एक यात्री के पास दो सितंबर को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि वाला प्रमाणपत्र था और उसने चार सितंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस की ‘जयपुर-दुबई’ उड़ान से यात्रा की थी। इसी तरह की एक अन्य घटना पहले भी हुई थी जहां एक यात्री ने दुबई के लिए एयर लाइंस की एक अन्य उड़ान से यात्रा की थी।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन, सीएम नीतीश कुमार-पीयूष गोयल भी रहे मौजूद.

अधिकारियों ने कहा कि इसलिए दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने 18 सितंबर से दो अक्टूबर तक एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों को स्थगित कर दिया है ।

इस संबंध में पूछे जाने पर एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि वह यात्रियों को पेश आने वाली मुसीबतों को कम करने पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है और वह शुक्रवार को भारत से दुबई जाने वाली उड़ानों को शारजाह ले जाने पर विचार कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)