देश की खबरें | सुशांत प्रकरण में मादक पदार्थ पहलू :अदलत ने एनसीबी को जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (एनसीबी) को ज़ैद विलातरा की जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 सितबर बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (एनसीबी) को ज़ैद विलातरा की जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार लोगों में विलातरा भी शामिल है।

यह भी पढ़े | Farm Bills Row: कृषि बिल पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, 2 अक्टूबर को धरना, 10 को बड़ा आंदोलन.

न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे की अध्यक्षता वाली एकल पीठ ने जवाब दाखिल करने के लिये एक सप्ताह का समय दिये जाने संबंधी एनसीबी के वकील अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल अनिल सिंह के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया और एजेंसी को 30 सितंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

विलातरा (20) को एनसीबी ने सुशांत की मौत की जांच के सिलसिले में चार सितंबर को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | Over 1,300 posts Lying Vacant in CBI: सरकार ने लोकसभा में कहा कि सीबीआई में 1,300 से अधिक पद खाली.

सत्र अदालत में नौ सितंबर को अपनी जमानत याचिका खारिज होने के बाद विलातरा ने 12 सितंबर को बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया था।

सत्र अदालत में एनसीबी ने दावा किया था कि विलातरा के पास से 9.55 लाख रुपये नकद, 2081 डॉलर सहित कुछ विदेशी करेंसी बरामद होने का दावा किया था।

एजेंसी ने कहा था कि विलातरा ने बताया है कि यह रकम कई लोगों को गांजे की आपूर्ति करने से मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस