देश की खबरें | द्रोणाचार्य पुरस्कृत एथलेटिक्स कोच वीरेंदर पूनिया कोरोना पॉजिटिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त एथलेटिक्स कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैमर थ्रो खिलाड़ी वीरेंदर पूनिया कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं और उन्हें जयपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ सितंबर द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त एथलेटिक्स कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैमर थ्रो खिलाड़ी वीरेंदर पूनिया कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं और उन्हें जयपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

47 वर्षीय वीरेंदर ओलंपियन चक्का फेंक खिलाड़ी और राजस्थान से विधायक कृष्णा पूनिया के पति भी हैं । वह जयपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं ।

यह भी पढ़े | COVID-19 टेस्ट के लिए अब दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड दिखाना होगा जरुरी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश.

उन्होंने फोन पर पीटीआई से कहा ,‘‘ पिछले हफ्ते मेरे शरीर में दर्द उठा और गला खराब हो गया । मैने कोरोना जांच कराई जो पॉजिटिव आई है । नतीजा शनिवार को आया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आज चौथा दिन है और मैं ठीक हूं । गले और शरीर में दर्द है लेकिन बेहतर होने की उम्मीद है । चार पांच दिन में फिर जांच होगी ।’’

यह भी पढ़े | Big Blow To China: चीन को बड़ा झटका, विदेशी खिलौनों की विक्री भारत में रोकने के लिए बिहार के प्रवासी मजदूर कर रहे हैं जी तोड़ मेहनत.

रेलवे के कर्मचारी वीरेंदर ने 1992 में एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप में हैमर थ्रो में कांस्य पदक जीता था और 1998 में एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में चौथे स्थान पर रहे ।

उन्हें 2012 में द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\