एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में वाहन चालक ने यातायात पुलिसकर्मी पर किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब सहायक उप-निरीक्षक सुरपाल भिकला बरेला (40) शुक्रवार सुबह कैडबरी चौराहे पर तैनात थे।

देश की खबरें | ठाणे में वाहन चालक ने यातायात पुलिसकर्मी पर किया हमला

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब सहायक उप-निरीक्षक सुरपाल भिकला बरेला (40) शुक्रवार सुबह कैडबरी चौराहे पर तैनात थे।

उन्होंने बताया कि कुछ वाहन चालकों ने सिग्नल का उल्लंघन किया। इस दौरान बरेला एक चालक को रोकने में सफल हुए।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी भावेश म्हात्रे पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और उसे उक्त राशि भरने को कहा गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर बरेला के साथ गाली-गलौज की और उन्हें घूंसे मारने लगा जिससे उनके कंधों पर चोटें आईं।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (एक लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बलप्रयोग) और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).