देश की खबरें | बड़े सपने देखें, उन सपनों को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करें : राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों से कहा

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को बच्चों से बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने को कहा।

टाटा भारत निर्माण स्कूल लेख प्रतियोगिका के विजेताओं को राष्ट्रपति भवन में संबोधित करते हुए मुर्मू ने यह बात कही।

राष्ट्रपति ने युवाओं को राष्ट्रीय या सामाजिक महत्व के मुद्दों पर लेखन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए मंच प्रदान करने को लेकर इसके आयोजकों की सराहना की।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, मुर्मू ने कहा कि युवाओं की कल्पना को उड़ान देने, उनमें गर्व एवं राष्ट्र निर्माण का भाव पैदा करने के उद्देश्य से यह एक अच्छी पहल है।

राष्ट्रपति ने कहा कि अमृत काल में लेख प्रतियोगिता का यह विषय काफी प्रासंगिक है।

उन्होंने बच्चों से बड़े सपने देखने और उन सपनों को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने की अपील की।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)