जरुरी जानकारी | डीपीआईआईटी मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक केंद्र के लिए मंत्रिमंडल से मंजूरी लेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के मुताबिक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक केंद्र और आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक में दो औद्योगिक केंद्रों की स्थापना के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी मांगेगा।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के मुताबिक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक केंद्र और आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक में दो औद्योगिक केंद्रों की स्थापना के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी मांगेगा।

ये केंद्र राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा विकसित की जा रहीं विभिन्न औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं का हिस्सा हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में भविष्य के औद्योगिक शहरों का विकास करना है।

यह भी पढ़े | Earn Money by Keeping Gold in Bank: घर में रखे सोने से ऐसे करें कमाई, गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम से मिलेगा फायदा.

देश भर में इस तरह की 11 परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इनमें दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारा (डीएमआईसी), अमृतसर कोलकाता औद्योगिक गलियारा (एकेआईसी), चेन्नई बेंगलुरु औद्योगिक गलियारा (सीबीआईसी), बेंगलुरु मुम्बई औद्योगिक गलियारा (बीएसआईसी) और हैदराबाद बेंगलुरु औद्योगिक गलियारा (एचबीआईसी) शामिल है।

डीपीआईआईटी की टिप्पणी के अनुसार ये परियोजनाएं कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।

यह भी पढ़े | How to Change Mobile Number in Aadhar Card: आधार कार्ड में ऐसे अपडेट करें मोबाइल नंबर, यहां समझें स्टेप टू स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस.

टिप्पणी के मुताबिक चरण -1 के तहत कुछ परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें गुजरात में डीएमआईसी के तहत धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र, महाराष्ट्र में डीएमआईसी के तहत शेंद्रा बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप ग्रेटर नोएडा शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\