देश की खबरें | डोटासरा ने आगामी विधानसभा उपचुनावों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की

जयपुर, 27 अगस्त राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आगामी उपचुनावों को लेकर देवली-उनियारा (टोंक) और खींवसर (नागौर) विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के ‘वॉर रूम’ में हुई, जिसमें डोटासरा ने नेताओं से उनकी राय भी जानी।

डोटासरा ने कहा कि जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता विधानसभा क्षेत्रों में मंडल और ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित करें और मतदाताओं को जोड़ें।

उन्होंने कहा कि "सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय होकर आम जनता से संवाद करना होगा और राजस्थान की भाजपा सरकार और केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करना होगा।"

पीसीसी महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि बुधवार को झुंझुनू और दौसा विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं के साथ बैठकें की जाएंगी।

पांच सीटें मौजूदा विधायकों के लोकसभा चुनाव में निर्वाचित होने से खाली हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)