IND vs ENG Test Series 2024: पूर्व तेज गेंदबाज एलेन डोनाल्ड की इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को सलाह, कम उछाल वाली पिच पर प्रत्येक गेंद स्टंप पर डालो

डोनाल्ड ने उस श्रृंखला के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को आउट किया था. अब वह गेंदबाजी कोच हैं तो डोनाल्ड से पूछा गया कि जेम्स एंडरसन, ओली रॉबिन्सन और अन्य गेंदबाजों के लिए क्या चीज कारगर हो सकती है तो उन्होंने कहा, ‘हैन्सी क्रोन्ये तब कप्तान थे तो हमारी मानसिकता हमेशा आक्रमण करने की होती थी.

इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज एलेन डोनाल्ड ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को सलाह दी कि आगामी टेस्ट श्रृंखला में स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप का मुकाबला करने का उनका मंत्र फुल लेंथ गेंद डालना और स्टंप पर गेंदबाजी करना होना चाहिए. डोनाल्ड ने 1996 और 1999-2000 में भारत का दौरा किया था. पर दूसरे दौरे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 2-0 से पराजित किया था जिसमें डोनाल्ड, शॉन पोलाक, नैन्टी हेवार्ड और जाक कैलिस मौजूद थे.

डोनाल्ड ने उस श्रृंखला के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को आउट किया था. अब वह गेंदबाजी कोच हैं तो डोनाल्ड से पूछा गया कि जेम्स एंडरसन, ओली रॉबिन्सन और अन्य गेंदबाजों के लिए क्या चीज कारगर हो सकती है तो उन्होंने कहा, ‘हैन्सी क्रोन्ये तब कप्तान थे तो हमारी मानसिकता हमेशा आक्रमण करने की होती थी. कोच (दिवंगत) बॉब वूल्मर को हमसे कहीं ज्यादा भारत में खेलने का अनुभव था.’ IND vs ENG Test Series 2024: पहले टेस्ट मैच के लिए शुरू हो गई है टिकट की बिक्री, कैसे और कहां से कर पाएंगे बुक; जानें प्राइस समेत सभी डिटेल

डोनाल्ड ने एसएी20 द्वारा करायी गयी बातचीत के दौरान पीटीआई से कहा, ‘हम हमेशा जिस बारे में बात करते थे वो नयी गेंद से पहले 25 से 30 ओवर डालने के बारे में होती थी. फुल लेंथ गेंद, स्टंप पर गेंदबाजी करना और मैदान पर ‘स्ट्रेट’ क्षेत्ररक्षण अहम होता था.’

उन्होंने काह, ‘हम जानते थे कि पिच से ज्यादा मदद नहीं होने वाली इसलिए प्रत्येक गेंद पर स्टंप पर डालना अहम होता. और अगर थोड़ी स्विंग है तो सिर्फ इसी चीज पर आपको काम करना होगा.’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े