जरुरी जानकारी | त्योहारी मांग के कारण नवंबर में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री पांच प्रतिशत बढ़ी: सियाम

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर ऑटो उद्योग के संगठन सियाम ने शुक्रवार को बताया कि त्योहारी मांग के कारण नवंबर में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री 4.65 प्रतिशत बढ़कर 2,64,898 इकाई हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,53,139 इकाई थी।

उद्योग संस्था ने इससे पहले अपने मासिक आंकड़ों में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 13 प्रतिशत बढ़ोतरी की बात कही थी। हालांकि, बाद में सियाम ने संशोधित आंकड़े जारी किए।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2020 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.43 प्रतिशत बढ़कर 16,00,379 इकाई हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 14,10,939 इकाई था।

इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 14.9 प्रतिशत बढ़कर 10,26,705 इकाई हो गई, जबकि स्कूटर की बिक्री में 9.29 प्रतिशत की तेजी हुई। पिछले साल नवंबर में स्कूटर की बिक्री 4,59,851 इकाई थी, जो समीक्षाधीन माह में बढ़कर 5,02,561 इकाई हो गई।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

हालांकि, इस दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री 57.64 प्रतिशत घटकर 23,626 इकाई रह गई जो नवंबर 2019 में 55,778 इकाई थी।

सियाम के निदेशक राजेश मेनन ने कहा, ‘‘त्योहारी मौसम ने कुछ खास क्षेत्रों में उत्साह वापस ला दिया है, लेकिन उद्योग का आगे प्रदर्शन समग्र आर्थिक परिदृश्य पर निर्भर करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)